छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसा: मृतकों की बढ़ी संख्या बढ़कर 11 पहुंचा, रेलवे ने जारी की 20 घायल यात्रियों की सूची..

बिलासपुर। मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के टकराने से लोको पायलट सहित 11 यात्रियों के मौतों की पुष्टि रेलवे ने कर दी है। प्रारंभिक तौर पर 6 मौतों की जानकारी रेलवे ने दी थी। हादसे में 20 यात्री घायल हुए है। घायलों में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। रेलवे ने घायलों के नाम जारी कर दिया है। घायलों का रेलवे के अलावा शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। रेलवे के अलावा राज्य सरकार ने भी मृतकों के लिए पांच लाख और घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे की घोषणा की है।

मंगलवार की शाम 4 बजे कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन मिडिल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना की वजह ऑटो सिग्नल फेल होना माना जा रहा है। कोरबा से आने वाली मेमू लोकल गतौरा और बिलासपुर के बीच हेमा नगर ब्रिज के पहले मालगाड़ी से टकरा गई। पीछे से आकर मेमू ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी।

मृतक व्यक्तियों के नाम

विद्यासागर (55), लोको पायलट मेमू लोकल।

प्रमिला वस्त्रकार (55), पाराघाट बिलासपुर ।

रंजीत भास्कर (32) कोसा, जांजगीर-चांपा।

अर्जुन यादव (35), देवरीखुर्द, बिलासपुर ।

शिला यादव (30), देवरीखुर्द, बिलासपुर।

मानमति यादव (65), देवरीखुर्द, बिलासपुर।

प्रिया चंद्रा (22), बहेराडीह, जैजैपुर सक्ती।

घायल यात्रियों के नाम

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

Leave a Reply

Back to top button