छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में निकली भर्ती, आवेदन शुरू..

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल ने रसायनज्ञ के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 14 नवंबर शाम पांच बजे तक दी गई है। कूल 13 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। इनमें अनारक्षित के 5, अनुसूचित जनजाति 4, अनुसूचित जाति 2, अन्य पिछड़ा वर्ग 2 पद शामिल है।

कैसे करें आवेदन

पहले व्यापम की वेबसाइट पर जाएं फिर https://vyapamcg.cgstate.gov.in क्लीक करें और “PCH25 – Chemist Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।अब आवेदनक फाॅर्म को अपलोड करेंइसके बाद ऑनलाइन भुगतान करें।

आवेदन हेतु परीक्षा

1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि- 16.10.2025 (गुरुवार)

2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि- 14.11.2025 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक

3. त्रुटि सुधार- 15.11.2025 से 17.11.2025, सायं 5:00 बजे तक

4. परीक्षा की संभावित तिथि -11.01.2026 (रविवार)

5. परीक्षा का समय- पूर्वान्ह 11:00 से 1:15 बजे तक

6. व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि- 02.01.2026 (शुक्रवार)7. परीक्षा केन्द्र- 05 संभागीय मुख्यालयों में इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अम्बिकापुर

Leave a Reply

Back to top button