छत्तीसगढ़

बीजापुर में IED ब्लास्ट, ड्यूटी के दौरान चपेट में आने से कोबरा बटालियन का 1 जवान घायल..

बीजापुर। नक्सलियों की कायराना करतूत देखने को मिली है। यहां पर शनिवार को कोबरा बटालियन 206 टीम सर्च पर निकली थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल (जीडी) दीपक दूले IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। घटना आज सुबह की बताई जा रही है जब जवान ताडापल्ला के नए FOB कैंप के पास एरिया डोमिनेशन / डेप्थ प्रोटेक्शन ड्यूटी पर तैनात थे।

घायल जवान को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए सुरक्षा बलों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बताया कि, विस्तृत जानकारी अभी प्रतीक्षित है।

घायल जवान की हालत स्थिर

इसके बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नक्सलियों ने आईईडी कब और कहां लगाया था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखकर इस विस्फोट को अंजाम दिया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान की हालत स्थिर है। क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button