छत्तीसगढ़

नो हेलमेट नो पेट्रोल! राजधानी में 1 सितम्बर से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, विवाद किया तो होगी सख्त कार्रवाई..

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा के नियमों को लागू करने अब शासन-प्रशासन के साथ पेट्रोल पम्प एसोसिएशन ने कमर कस ली है। अब पंप पर बिना हेलमेट के पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर जानकारी भी दी है।

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन खुद यह बड़ा फैसला लिया है। सामाजिक हित में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत दो-पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर ही पंप पर पेट्रोल दिया जाएगा। यह नियम 1 सितंबर से लागू हो जायेगा। अगर आप बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे तो आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा। अगर कोई चालाक जबरदस्ती पेट्रोल मांगता या विवाद करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  लोग हेलमेट पहने और सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों की संख्या में कमी आये। एसोसिएशन ने शासन-प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यह अभियान पहले ही लागू किया जा चूका है। दुर्ग भिलाई समेत कई जिलों में चलाया जा रहा है। अब रायपुर में भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button