छत्तीसगढ़

ADG हिमांशु गुप्ता को राष्ट्रपति पदक..IPS सुनील शर्मा और पुलिस अफसर सहित 14 पुलिस कर्मियों को अवार्ड,सूची देखिए..

रायपुर 14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस में छत्तीसगढ़ के कुल 25 पुलिस अफसर और जवानों को अवार्ड मिलेगा। मेडल फॉर गैलंट्री के लिए 14 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है जबकि पुलिस प्रेसिडेंट मेडल के लिए एक और सराहनीय सेवा के लिए 10 पुलिस कर्मियों को अवार्ड दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के तीन पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा जिसमें ASI रामूराम नाग, कांस्टेबल कुंजाम जोगा और कांस्टेबल बेंजाम भीमा शामिल है। नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेते हुए इन तीनों ने अपनी प्राणों की आहुति दी थी। वही सुकमा के एसपी रहे सुनील शर्मा को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।  विशिष्ट सेवा के लिए ADG हिमांशु गुप्ता की अवार्ड दिया जाएगा।सराहनीय सेवा के लिए आईजी ध्रुव गुप्ता, एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर, कमांडेंट श्वेता राजमणि, IPS रवि कुमार कुर्रे, AIG रोहित कुमार झा सहित 10 पुलिस अफसर को अवार्ड दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Back to top button