छत्तीसगढ़

फर्जी काॅल सेंटर से क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर 

फर्जी काॅल सेंटर से क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय आरोपियों को एसीसीयू और रायपुर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपियों से अलग-अलग बैंकों के दर्जनों एटीएम कार्ड बरामद कर बैंक खातों को सील किया गया और उपलब्ध रकम को फ्रिज किया गया. 7 नग मोबाइल और 5 हजार रुपए नगदी जब्त किया गया. इस गिरोह ने देश के विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ लाखों की ठगी की है.

लाखों रुपए ठगी की घटना को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराधियों को पकड़ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया था. पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया. आरोपियों के संबंध में दिल्ली से काॅलर सेंटर के माध्यम से लोगों के साथ ठगी करने की पूख्ता जानकारी प्राप्त हुई. एसीसीयू टीम एवं थाना कोतवाली रायपुर की सयुक्त टीम गठित कर दिल्ली के लिए रवाना किया. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लोगों को फोन करके केडिट कार्ड बंद कराने या लुभावने आफर देकर उन्हें अपनी बातों में उलझाकर ओटीपी प्राप्त कर उनके खातों से रुपए की ठगी करते थे. इस संबध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही हैं.

 

Back to top button