छत्तीसगढ़

BJP नेता और उनके भाई पर चाकू से हमला.. दोनों गंभीर रूप से घायल, हॉस्पिटल में भर्ती..

जांजगीर। जांजगीर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा एक बीजेपी नेता और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने चाकू से वार किया है। घटना के बाद संतोष साहू और योगेश साहू को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया जँहा प्राथमिक उपचार के बाद संतोष साहू को ओपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रिफर कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जांजगीर चांपा के वार्ड क्रमांक 6 का मामला है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीजेपी आईटी सेल के जिलासंयोजक संतोष साहू और भाई योगेश साहू पर  शराब के नशे में हमला हुआ है। ये हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है।

घर के पास सोनू बजाज और गोलू बजाज गाली गलौज कर रहे थे। जब भाजपा नेता के भाई योगेश साहू ने सोनू बजाज और राजू बजाज को मना किया, तो दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। इस बीच बीच बचाव में आए संतोष साहू के ऊपर भी घर घुस कर हमला कर दिया। घटना में तत्काल पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पातासाजी शुरू कर दी। आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन गाड़ी से भागने के पहले ही पुलिस ने 2 आरोपी को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Back to top button