छत्तीसगढ़

BREAKING : राजधानी के पंडरी कपड़ा मार्केट में एक ही शॉप से 12 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले…राजधानी में मचा हड़कंप

रायपुर

राजधानी के पंडरी कपड़ा मार्केट में एक ही शॉप से 12 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी खबर लगते ही पंडरी इलाके के साथ-साथ पूरे राजधानी में हड़कंप मच गया। राजधानी के कई इलाकों से लोग खरीदी के लिए वहां पहुंचे रहे होंगे। इसके बाद सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिसने भी उस शॉप से खरीददारी की है वह इसकी सूचना प्रशासन को दें जिससे संक्रमण को काबू में रखा जा सके।दरअसल पंडरी स्थित शिवम शो रूम के 12 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद शो रूम को सील कर दिया गया है। इसकी जानकारी के बाद शासन ने मीडिया के माध्यम से लोगों से यह अपील की है कि जो भी व्यक्ति इस शो रूम में खरीददारी करने गया है वे प्रशासन को इसकी जानकारी दें या फिर स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारी, पार्षद या फिर किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके प्रशासन तक अपनी सूचना पहुंचाए और तुरंत होम क्वारंटाइन हो जाएं।बता दें कि सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना विस्फोट हुआ है। कल प्रदेश में कुल 173 नए मरीज मिले तो वहीं 4 लोगों की मौत की भी हुई है। अब कुल मृतकों की संख्या 28 पहुंच गयी है। 169 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल मरीजों की संख्या अब 5598 हो गई है। अभी तक कुल 3944 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1626 है।

Back to top button