छत्तीसगढ़

नक्सल गतिविधियों पर NIA का प्रहार, कांकेर जिले से 4 लोगों को किया गिरफ्तार..

कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ केवल सुरक्षाबल ही नहीं बल्कि एनआईए भी मोर्चा खोले हुए है। ताजा घटनाक्रम में एनआईए ने कांकेर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने कलमुच्चे से 2, उसेली से 1 और आमाबेड़ा से 1 शख्स को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोगों के तार नक्सल मामले से जुड़े हुए हैं। इसके पहले भी इलाके में एनआईए की टीम दस्तक दे चुकी है।

Leave a Reply

Back to top button