छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : संसदीय सचिवों की नियुक्ति का रास्ता साफ…कल कैबिनेट की बैठक के बाद होगा संसदीय सचिवों का शपथ

रायपुर,

संसदीय सचिवों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सीएम निवास में कल कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। जिसके बाद सभी 12 संसदीय सचिव शाम 4 बजे शपथ लेंगे। साथ ही बस्तर, सरगुजा व बिलसपुर से एक-एक संसदीय सचिव बनाए जाएंगे जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अटैच रहेंगे। 12 संसदीय सचिवों की लिस्ट में दो महिला विधायकों को भी शामिल किया गया है।

राजनीतिक हलको से मिल रही जानकारी के अनुसार कल संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण होगा। जारी संभावित नई सूची में पार्टी हर क्षेत्र को साधने का प्रयास करते दिख रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नजदीकी कहे जाने वाले बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को मौका दिया जा रहा है। वहीं जारी सूची में दुर्ग जिले से किसी विधायक को शामिल नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि इसके पीछे सरकार ने कैबिनेट गठन के समय तीन विधायकों को मंत्री बनाकर दुर्ग के कार्यकताओं को पहले ही संतुष्ट कर दिया है।

ये बनेंगे संसदीय सचिव
1-विकास उपाध्याय
2-चंद्र देव राय
3-लखेश्वर बघेल
4-दलेश्वर साहू
5-शिशुपाल सोरी
6-अंबिका सिंह देव
7-विनय भगत
8-चिंतामणी महाराज
9-किश्मत लाल नंद
10-रश्मि ठाकुर
11-पारस नाथ राजवाड़े
12-रेखचंद जैन

Back to top button