छत्तीसगढ़

संदिग्ध मौत के बाद कब्र से निकाला गया शव, कोरबा में सनसनी..

कोरबा। जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जल्दबाजी में शव दफनाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM के आदेश पर महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, गिरधौरी गांव निवासी विनीता की शादी आठ साल पहले भालपहरी गांव के मुकेश से हुई थी। 19 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने शव को दफना दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

उधर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में महिला गंभीर एनीमिया, पीलिया और हेपेटाइटिस-बी जैसी बीमारियों से पीड़ित थी। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button