छत्तीसगढ़

CG- फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट, मेडिकल बोर्ड में जांच कराने 22 को नोटिस..कोई नहीं पहुंचा, इंतजार करते रहे अफसर..

बिलासपुर। फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के मामले में मुंगेली कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विस्तार अधिकारी गुलाब सिंह राजपूत को सस्पेंड कर दिया है। इस अधिकारी पर कार्रवाई कृषि कोचिंग चलाने के कारण हुई है। इसके साथ ही प्रमाण पत्रों की जांच के लिए भी राज्यक मेडिकल बोर्ड के पास उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है। हालांकि तीन नोटिस के बाद भी यह अधिकारी जांच कराने नहीं पहुंच रहा है। इसके साथ ही दूसरे विभागों के 17 अन्य लोग जिन पर फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी हथियाने का आरोप है, उन्हें भी जांच के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे।

फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के जरिये सैकड़ों लोग राज्य शासन के अलग-अलग विभागों में मजे से नौकरी कर रहे हैं। यही नहीं शासन की तमाम स्कीम का जमकर फायदा भी उठा रहे हैं। दिव्यांग संघ के अध्यक्ष ने तो डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार, लेखा अधिकारी सहित कई अफसरों के नाम भी गिनाएं जो इसी तरह का हथकंडे अपनाकर नोकरी हथिया ली है।

सीजीपीसीसी से 21 लोग सलेक्ट हुए, इन पर भी फर्जीवाड़े का आरोप

दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष बोहित राम चन्द्राकर ने बताया कि वर्तमान में सीजीपीएससी से चयनित होकर 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 नायब तहसीलदार, 3 लेखा अधिकारी, 3 पशु चिकित्सक, 2 सहकारिता निरीक्षक सहित 21 लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र पेश कर सरकारी नौकरी कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बाद भी जांच नहीं हो रही है। इसका कारण भी है, प्रभावी जगहों पर बैठे ये अफसर प्रभाव व पहुंच का इस्तेमाल अपनी कुर्सी बचाने में कर रहे हैं।

फर्जी प्रमाणपत्र वाले इन कर्मियों को जारी हुआ नोटिस

गुलाब सिंह राजपूत कृषि विभाग, श्रवण बाधित

भीष्म राव भोसले- कृषि विभाग, श्रवण चाधित

सत्यप्रकाश राठौर योजना और सांख्यिकी, श्रवण बाधित

नरेन्द सिंह राजपूत श्रम विभाग, श्रवण बाधित

मनीषा कश्यप-शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

नरहरि सिंह राठौर शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

टेक सिंह राठौर-शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

रविन्द्र कुमार गुप्ता- शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

मनीष राजपूत शिक्षा विभाग श्रवण बाधित

पवन सिंह राजपूत शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

विकास कुमार सोनी-शिक्ष विभाग, श्रवण बाधित

राकेश सिंह राजपूत शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

अक्षय सिंह राजपूत शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

गोपाल सिंह राजपूत- शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

योगेन्द्र सिंह राजपूत, शिक्षा विभाग, श्रवण बाधित

 

Leave a Reply

Back to top button