दंतेवाड़ा। नक्सलियों के घर वापिस अभियान लोन वर्राटू के तहत 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया हैं। सभी आत्मसमर्पित नक्सली दंतेवाड़ा स्थित इंद्रावती एरिया में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित करने वाले सभी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना और बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।
जानकारी के अनुसार, 10 नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान के तहत अपना आत्मसमर्पण किया हैं। बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत लगभग 180 ईनामी माओवादियों और 815 माओवादियों अपना आत्मसमर्पण का चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के समक्ष 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं।
जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है।
एसपी दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि तात्कालिक रूप से दी गई। साथ ही पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ दिए जायेंगे।
आत्मसमर्पित नक्सली:-
1 लच्छू पोड़ियाम पिता बामन पोड़ियाम उम्र लगभग 18 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया कुंजामपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।(रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)
2 राजेश उर्फ राजाराम मड़काम पिता सोमडू मड़काम उम्र लगभग 18 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया स्कूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य) –
3 मनकू पोड़ियाम पिता स्व0 पण्डरू पोड़ियाम उम्र लगभग 24 वर्ष जाति माड़िया निवासी गोट थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार दंडकारण्य आदिवासी किसान मज़दूर संघ सदस्य)
4 कुमारी रामबती जुर्री पिता मुरा जुर्री उम्र लगभग 17 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया पड़कोपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्या)
5 सुशील पोड़ियाम पिता सुक्कू पोड़ियाम उम्र लगभग 17 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)
6 बामन मड़काम पिता स्व0 भीमा मड़काम उम्र लगभग 15 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया पड़कोपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)
7 रानू कोवासी पिता स्व0 संतु कोवासी उम्र लगभग 17 वर्ष जाति माड़िया निवासी डुंगा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।(रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)
8 जोगा माड़वी पिता स्व0 मुंगडू माड़वी उम्र लगभग 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी गोट थाना ओरछा जिला नारायणपुर।(रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)
9 बामन माड़वी पिता स्व0 मासा माड़वी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया नयूमपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)
10 कुमारी मंगलो कोवासी पिता दार्री कोवासी उम्र लगभग 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया नयूमपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार चेतना नाट्य मंच सदस्या)



