रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए चार आरोपितों की सात दिन की दूसरी रिमांड आज 5 सितंबर मंगलवार को खत्म हो गई। जिसके बाद सभी चारों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने सभी आरोपितों को 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी से पूछताछ में कई अहम जानकारी ईडी को मिली है। बताया जा रहा है कि इसी के आधार पर ईडी की टीम ने रविवार रात को जुबेस्ता हास्पिटल के संचालक डाक्टर दल्ला के से घंटों पूछताछ की। रियाज को हिरासत में लेने की चर्चा रही लेकिन अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी।ईडी महादेव सट्टा एप मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। ईडी इस एप के प्रमुख संचालकों जिनके नाम रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर बताए गए ह। महादेव एप में चार गिरफ्तारी के बाद रवि उप्पल और साैरभ चंद्राकर का नाम सामने आने के बाद दोनों के छत्तीसगढ़ स्थित स्थानीय पते पर समंस भेजे गए थे। दोनों ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। जिसके बाद यह जानकारी आई कि दोनों ही प्रमुख आरोपी विदेश में रह रहे हैं और विदेश से ही इस एप का संचालन कर रहे हैं।
Read Next
May 18, 2024
CG- इस जिले में मिले 700 टीबी के मरीज..दवाइयों की कमी से बढ़ी परेशानी..
May 18, 2024
नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी..तुतलाती जुबान से निकले मिश्री जैसे शब्दों से थकान दूर, CM साय नन्हीं बच्ची को कराएंगे हेलीकाप्टर की सैर..
May 18, 2024
CG- एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या..फिर आरोपी ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप..
May 18, 2024
सरेंडर के बाद हाईस्कूल पास हुआ नक्सली.. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने वीडियो कॉल कर दी बधाई..
May 18, 2024
CG- पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़..एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद..
May 18, 2024
CG- नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार..नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार..
May 18, 2024
CG मौसम का मिज़ाज बदला: प्रदेश के कई हिस्सों में छाए रहेंगे बादल..इन जिलों में होगी गरज चमक के साथ हल्की बारिश..
May 17, 2024
CM बोले -विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी, कांग्रेस मतलब झूठ की फैक्ट्री, बहकावे में नहीं आएगी जनता..
May 17, 2024
CM विष्णुदेव साय का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में ली तीन जनसभाएं..बोले- चार जून को बीजेडी सरकार का एक्सपायरी डेट, दस जून को बनेगी BJP सरकार..
May 17, 2024
CG नक्सली साजिश नाकाम: सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन IED बम किया डिफ्यूज..
Check Also
Close