रायपुर
छत्तीसगढ़ के रिटायर डीजी डीएम अवस्थी को राज्य सरकार ने संविदा नियुक्ति के बाद पोस्टिंग भी दे दी है। डीएम अवस्थी ACB/EOW में ही पूर्व की भांति पुलिस महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

आपको बता दें इससे पहले 31 मार्च को रिटायर हुए अवस्थी को रिटायरमेंट की शाम ही सरकार ने संविदा नियुक्ति दे दी थी। तब राज्य सरकार ने उन्हें सिर्फ पुलिस मुख्यालय में OSD के पद पर संविदा नियुक्ति दी थी। संविदा नियुक्ति में उनकी जिम्मेदारी का जिक्र नहीं था, लेकिन अब उन्हें ACB/EOW में नयी जिम्मेदारी भी मिल गयी है।



