छत्तीसगढ़

CG- सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर युवक की हत्या..फैक्ट्री में करता था काम..

रायपुर। एक युवक के सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर हत्या कर दी गई है। पुलिस को युवक का शव लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला। वो बोरा बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

उरला पुलिस के अनुसार, विजय यादव (18) वो सरोरा के एक बारदाना फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार की देर रात खाना खाकर वह घर से टहलने के लिए निकला था। अगले दिन सुबह घर के पास ही उसकी लाश मिली।

पुलिस को लाश के आसपास कुछ बीयर की बोतलें मिली है। जो आसपास टूटी पड़ी थी। पुलिस को आंशका है कि मर्डर इन्हीं बियर की बोतलों को सिर पर मारकर किया गया है। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

Leave a Reply

Back to top button