जांजगीर चांपा
पामगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली ने तीन महिलाओ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई. वहीं तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल है,घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लाया गया इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है.

बताया जा रहा है कि आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच पामगढ़ थाना क्षेत्र बारगांव की दर्जनभर से ज्यादा महिलाएं खेत में काम करने गई थी. इस दौरान बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए सभी महिलाओं के साथ तीनों महिलाएं धन बाई कश्यप, बबिता कुलकर्णी, हीरा बाई सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे थे. उसी समय तेज चमक और गरज के साथ आकाशीय बिजली ने तीनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया.



