
कोंडागांव
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्राम दहिकोंगा बलारी नाला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों के मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हुई हैं. जगदलपुर से कोंडागांव को जाती हुई तेज रफ्तार कार क्रमांक सीडी 17 के J 4260 ने ग्राम दहिकोंगा बलारी नाला के मोड़ के पास मोटरसाइकिल और साइकिल सवार स्कूली छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई है घायल छात्रा को इलाज के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. मोटरसाइकिल चालक सोनारपाल निवासी है और स्कूली छात्राएं बड़ेबंजोड़ा निवासी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है



