रायपुर
राजधानी नया रायपुर इलाके में आज सड़क हादसे में युवा पत्रकार की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक एक भारी वाहन की टक्कर की वजह से मौके पर ही युवक की मौत हो गई।राजधानी के राखी थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

युवक एक स्थानीय समाचार एजेंसी में पत्रकार था। अब पुलिस के परिजनों का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि युवक नवा रायपुर के ही इलाके में रहने वाला था। ये घटना देर रात होने की आशंका है।
पत्रकार युवराज शुक्ला की मौत के बाद अब इसकी हत्या किए जाने की भी चर्चा गर्म है। फिलहाल हत्या के कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। मगर युवक के पत्रकार होने की वजह से इस तरह से मौत को हत्या के एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है । कुछ लोगों का दावा है कि आसपास के इलाकों में मूरुम की खदानें हैं हो सकता है कि किसी खनिज माफिया ने युवराज की हत्या करवाई हो।




