छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे रामकृष्ण केयर अस्स्ताल में भर्ती..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुंचकर रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुंचकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य की ली जानकारी

रायपुर
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्स्ताल में भर्ती है उनकी तबियत नासाज है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने चौबे को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर श्रीमती रत्ना शर्मा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती श्रीमती रत्ना शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। श्रीमती रत्ना शर्मा मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा की माता हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती शर्मा कोे शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

 

Back to top button