रायपुर
जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जनसम्पर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी एवं श्री आलोक देव, संयुक्त संचालक श्री पंकज गुप्ता, श्री पवन गुप्ता, श्री बालमुकुंद तम्बोली, श्री धनंजय राठौर, श्री जयंत देवांगन, श्री सुरेन्द्र ठाकुर एवं श्रीमती इस्मत जहां दानी सहित संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



