छत्तीसगढ़

CG Transfer News: गरियाबंद में 5 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को अलग-अलग अनुविभागों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों की बदली गई पदस्थापना

  1. टीआर महेश्वरी: संयुक्त कलेक्टर, जिला गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी (SDO), देवभोग।
  2. विशाल महाराणा: संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी, राजिम से संयुक्त कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर, जिला गरियाबंद।
  3. अवंति गुप्ता: संयुक्त कलेक्टर, जिला गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी, छुरा।
  4. नेता भेड़िया: डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी, मैनपुर से अनुविभागीय अधिकारी, राजिम।
  5. लोकांश: डिप्टी कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर, जिला गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी, मैनपुर।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जारी सूची में पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इन तबादलों के बाद देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर सहित जिले के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों में जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

Leave a Reply

Back to top button