छत्तीसगढ़

बस के अंदर फंदे पर लटका मिला कंडक्टर, आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से एक दुखद घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक बस कंडक्टर का शव बस के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बस के अंदर कंडक्टर का शव मिलने की सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई की और मृतक के परिजनों को सूचना दी।

फिलहाल कंडक्टर की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Back to top button