रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में घर के बाहर बच्चे के साथ खेल रहे युवक पर बेकाबू सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड ने युवक को जोरदार टक्कर मारकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि युवक अपने बच्चे को आंगन में खिला रहा था। इसी दौरान सांड अचानक वहां पहुंचा और युवक पर हमला कर दिया। सांड ने युवक को उठाकर पटक दिया और कुछ देर तक उसे घायल करता रहा।
घटना की पूरी तस्वीर वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सामने आए वीडियो में सांड को युवक पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में आवारा मवेशियों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पूरी वीडियो देखें।
https://www.instagram.com/reel/DeLrde9x6Kz/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==



