क्राइमछत्तीसगढ़

CG बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक..आरोपी की पुलिस के सामने भीड़ ने की पिटाई..

बालोद। पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आरोपी को जुलूस के रूप में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पुलिस की मौजूदगी में घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि भीड़ ने आरोपी को घसीट-घसीटकर पीटा। घटना के दौरान पुलिसकर्मी आरोपी को भीड़ से बचाने का प्रयास करते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी के आसपास बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मारपीट की पूरी परिस्थितियों और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी आवश्यक है।

Leave a Reply

Back to top button