छत्तीसगढ़

CG Transfer List: 22 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सूची..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कुल 22 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

आदेश के अनुसार डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मार्टिन लकड़ा को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, रोमन गंगाकचूर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रामेश्वर प्रसाद वर्मा को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह शांता खरे को ग्रामोद्योग विभाग, मगनलाल पवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रेखा साहू को जन शिकायत निवारण विभाग और अमितोष जॉन को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है।

सुनीता गौतम को सामान्य प्रशासन विभाग, दीपकुमार खेस्स को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नूतन अजगर को पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग और भोलेनाथ सारथी को संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं जावे कच्छप को स्कूल शिक्षा विभाग, मंजूषा राजपूत को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, भुवनेश्वर कुमरे को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और सविर खान को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में पदस्थ किया गया है।

श्राजेश तिग्गा को उच्च शिक्षा विभाग और रत्तूलाल ध्रुव को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विमल कुमार शांडिल्य को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान विभाग में ही यथावत रखा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के बाद सचिवालय सेवा के इन 22 अधिकारियों की नई विभागीय जिम्मेदारियां प्रभावी हो गई हैं। आदेश में अधिकारियों के नाम और नए विभागों की पूरी जानकारी दी गई है। नीचे देखें पूरी सूची…

Leave a Reply

Back to top button