कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कुकदूर-बजाग स्टेट हाईवे पर पोलमी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह हवा में उछलकर बिखर गई।
हादसे में बाइक सवार राजेंद्र और प्रशांत घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक को सामने आते देख बाइक चालक ने टक्कर से ठीक पहले सड़क किनारे छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई।
टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुए इस हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर भी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची कुकदूर थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि ट्रक क्रमांक UP 70 KT 0505 पर करीब दो साल पहले बिना परमिट परिवहन के मामले में ₹5 हजार का चालान भी हुआ था, जो अब तक लंबित है।



