छत्तीसगढ़

कोरबा में दर्दनाक हादसा: बाड़ी के कुएं में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत..

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र की पुरानी बस्ती में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के पास खेल रहा 3 साल का मासूम अभियांस पटेल अचानक बाड़ी के कुएं में गिर गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद उसके कुएं में गिरने की जानकारी हुई।

परिजनों ने तत्काल मासूम को कुएं से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कुएं में पानी लबालब भरा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Back to top button