रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 22 अफसरों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में अलग-अलग पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में एक संयुक्त संचालक, 4 उप संचालक, 5 सहायक संचालक और 7 सहायक सूचना अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा एक सहायक ग्रेड-1, 2 सहायक ग्रेड-2 और 2 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनसंपर्क विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। विभागीय कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने और प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है।
तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना का विवरण शामिल किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जनसंपर्क विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्य व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।




