छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों की बड़ी सर्जरी, डेढ़ दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के तबादले..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने डेढ़ दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में मुंगेली, कवर्धा, कांकेर, गरियाबंद और सक्ती समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से तबादले का आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Back to top button