रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। चयन सूची में ‘NEWS’, ‘SPACERANI’ और ‘MANBAS’ जैसे नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने रिजल्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
कांग्रेस का आरोप है कि चयन सूची में दर्ज कुछ नाम संदेह पैदा करते हैं और पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। वहीं CGPSC की परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम ने स्पष्ट किया कि संबंधित अभ्यर्थियों से संपर्क कर नामों का सत्यापन किया गया है और उन्होंने सूची में दर्ज नामों को सही बताया है। आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।
गौरतलब है कि 341 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है।



