छत्तीसगढ़

CG Breaking: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत..

सूरजपुर। जिले के चम्पकनगर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के तालाब के पास खेलते-खेलते नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने तालाब और अन्य जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Back to top button