छत्तीसगढ़

बेटे की शराब की लत से परेशान था पिता, विवाद के बाद कर दी हत्या..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पिता द्वारा बेटे की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना ग्राम पंचायत कुसमूली की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक विजेंद्र श्रीवास शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। घटना के दिन भी उसका अपने पिता मोहित राम श्रीवास से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में पिता ने बेटे पर डंडे से हमला कर दिया।

डंडे का वार सिर पर लगने से विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button