छत्तीसगढ़

भानपुरी नदी के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से 1 की मौत, 8 लोग घायल..

राजनांदगांव-नागपुर। नेशनल हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानपुरी नदी के पास सड़क किनारे खराब होकर खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी एक परिवार डोंगरगढ़ से दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान लालबाग थाना क्षेत्र के भानपुरी नदी के पास उनकी पिकअप वाहन खराब हो गई। परिवार के लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसकी मरम्मत कर रहे थे। तभी नागपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले में ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button