छत्तीसगढ़

IFS अधिकारियों को नई पोस्टिंग, वन विभाग में जारी हुआ आदेश..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।

आदेश के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) एवं सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की जिम्मेदारी दी गई है।

वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ IFS अधिकारी शालिनी रैना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CAMPA) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार के इस फैसले को वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button