जुलाई 2026 में शुक्र-केतु युति का प्रभाव, कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय की आशंका

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी युति का मानव जीवन पर गहरा असर पड़ता है.जुलाई 2026 में एक ऐसा ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील संयोग बनने जा रहा है. वैभव, सुख-संपदा और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 4 जुलाई 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.सिंह राशि में रहस्यमयी और छाया ग्रह केतु पहले से ही विराजमान हैं.ऐसे में सिंह राशि में शुक्र और केतु की बेहद करीबी युति (मिलन) होने जा रही है.

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शुक्र और केतु का यह मिलाप कुछ राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव और बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है.आइए जानते हैं कि इस अवधि में किन राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है.

शुक्र-केतु युति का जीवन पर प्रभाव
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र जहां भौतिक सुखों और प्रेम का प्रतीक है, वहीं केतु वैराग्य और भ्रम का कारक है.जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो जातक के निजी रिश्तों और भावनाओं में अचानक भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है.इस दौरान आर्थिक मामलों में जोखिम बढ़ जाता है और पारिवारिक मोर्चे पर अनपेक्षित तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र और केतु की यह युति काफी कष्टकारी साबित हो सकती है.इस अवधि में आपके प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा.फिजूलखर्ची बढ़ने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.कार्यक्षेत्र में भी अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए संयम से काम लें.

सिंह राशि
चूंकि यह युति सिंह राशि में ही बनने जा रही है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा.इस दौरान आपके स्वभाव में अचानक चिड़चिड़ापन या भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं.व्यक्तिगत संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है.स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें,  कोई भी बड़ा वित्तीय निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर काल मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, लेकिन कुछ मामलों में आपको बेहद संभलकर रहने की जरूरत है.नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति या वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखनी होगी.पारिवारिक संपत्तियों या पैतृक मामलों को लेकर घर में कलह की स्थिति बन सकती है.वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा करीबी दोस्तों या रिश्तेदारों से संबंध खराब हो सकते हैं.

Leave a Reply

Back to top button