छत्तीसगढ़

दुर्ग में सनसनी: आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, महिला गिरफ्तार..

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतिका की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। घटना के समय वे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) सुबह करीब 8 बजे घर पहुंची और सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे पर 14 बार चाकू से वार किया गया।

हमले के दौरान एक बेटी बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सौंप दिया।

प्राथमिक जांच में अवैध संबंध को घटना की वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button