छत्तीसगढ़

बिलासपुर: बंद मकान में लगी आग ने 9 घरों को लिया चपेट में, लाखों का नुकसान..

 छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मस्तूरी क्षेत्र में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जोंधरा चौक के पास आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद मकान में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि स्थानीय लोगों ने समय रहते घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कच्चे और लकड़ी से बने घरों की वजह से आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button