छत्तीसगढ़

प्रशासनिक फेरबदल: तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। अंबिकापुर कलेक्टर ने जिले के तहसीलदारों के प्रभार में व्यापक फेरबदल करते हुए तबादला आदेश जारी किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया गया है। आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष निर्धारित नई तहसीलों में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार—

  • उमेश्वर बाज को तहसीलदार अंबिकापुर से मैनपाट भेजा गया है।
  • तारा सिदार को मैनपाट से उदयपुर तहसील का प्रभार सौंपा गया है।
  • विकास जिंदल को उदयपुर से अंबिकापुर तहसीलदार बनाया गया है।
  • अमन चतुर्वेदी को दरिमा से लखनपुर स्थानांतरित किया गया है।
  • अंकिता पटेल को लखनपुर से बतौली तहसील में पदस्थ किया गया है।
  • कमलावती सिंह को बतौली से दरिमा तहसील की जिम्मेदारी दी गई है।

यह आदेश सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, आयुक्त सरगुजा संभाग, पुलिस अधीक्षक सरगुजा समेत जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

कलेक्टर के इस फैसले को जिले में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button