रायपुर/पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी पहुंचे थे, जहां दिल्ली पुलिस की टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है विनोद तिवारी ने बीते 3 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट को लेकर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई थी।



