क्राइमछत्तीसगढ़

CG ज्वैलर्स पर हमला,2 किलो सोना,चांदी की लूट..IG रामगोपाल गर्ग ने दिए जांच के निर्देश..पिस्टल-मैग्जीन जप्त,कार बरामद..

बिलासपुर
सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में एक ज्वैलर्स संचालक पर हुए जानलेवा हमले और लूट की घटना को लेकर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग स्वयं मौके पर पहुंचे और देर रात तक घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऊर्तुम क्षेत्र से लूटी गई कार बरामद कर ली है, साथ ही कार की चाबी नाले से जप्त कर ली है I घटनास्थल से पिस्टल के मैग्जीन भी बरामद कर लिया गया है I
पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल ज्वैलर्स संचालक की स्थिति पर भी जानकारी ली और बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।

आईजी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
घटना के बाद घायल संचालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Back to top button