मध्य्प्रदेश

MP में डिजिटल क्रांति: अब घर बैठे होगा दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय शुरू

भोपाल
मध्य प्रदेश में सुशासन और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब देश के किसी भी कोने में बैठकर मध्य प्रदेश में दस्तावेजों का पंजीयन करवा सकेंगे। इस नई व्यवस्था से नागरिकों को पंजीयन कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

राजधानी में साइबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन
इस महत्वपूर्ण सेवा के संचालन के लिए राजधानी भोपाल के पंजीयन भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक कार्यालय के माध्यम से पूरे प्रदेश की पंजीयन प्रक्रियाओं को डिजिटल और फेसलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
 
फेसलेस प्रक्रिया का सफल डेमो
उद्घाटन के इस विशेष अवसर पर ऑनलाइन फेसलेस पंजीयन की प्रक्रिया का डेमो भी दिखाया गया। इस डेमो के जरिए यह प्रदर्शित किया गया कि कैसे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के, पारदर्शिता के साथ दस्तावेजों का पंजीयन संपन्न किया जा सकता है।

Leave a Reply

Back to top button