छत्तीसगढ़

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट,1 मासूम बच्ची समेत 8 मजदूर घायल..

रायगढ़। खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलस गए। घायलों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है।

यह हादसा प्लांट में काम के दौरान हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे लोग आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला बानीपाथर क्षेत्र खरसिया का है। जहां मौके पर पुलिस पहुंच के जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button