छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत, जनजातीय गौरव दिवस भव्य समारोह में हुईं शामिल..

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अंबिकापुर आगमन पर गांधी स्टेडियम हेलीपेड में राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित थे।

विशाल जनसभा को संबोधित करने से पहले राष्ट्रपति ने अपनी बात नमस्कार और जय जोहार से प्रारंभ की। भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। कुछ मिनट छत्तीसगढ़ी में अपनी बात रखी। भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी को स्मरण करते हुए अपनी बात शुरू की। राष्ट्रपति ने कहा कि आज जिनके त्याग तपस्या और बलिदान को याद करने के लिए यहां आप लोगों के साथ मैं भी उपस्थित हुआ हूं। उनका जय जयकार करेंगे। उनकी त्याग तपस्या और बलिदान को नमन करेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं आदिवासी समाज की बेटी हूं। इस बात पर मुझे हमेशा गर्व की अनुभूति होती है। राष्ट्रपति ने जब यह कहा कि छत्तीसगढ़ आकर अपनापन का भाव महसूस होता है तो सभा में बैठी विशाल भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा

राष्ट्रपति मुर्मु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर साय बेहतर कामकाज कर रहे हैं। राज्य को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने के साथ ही जनजातीय समाज के उत्थान की दिशा में अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं को जनजातीय समाज के बीच सफलतापूर्वक क्रियान्वयन की दिशा में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button