छत्तीसगढ़

अवैध संबंध के शक में पुजारी की हत्या,पत्नी के साथ अफेयर से नाराज पति ने रिश्तेदारों संग मिलकर घटना को दिया अंजाम,आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर। तखतपुर ब्लॉक के परसाकापा गांव में रविवार को पाठ बाबा मंदिर में पुजारी की हत्या का खुलासा हो गया। हत्या की वजह अवैध प्रेम संबंध बना। मृतक जागेश्वर पाठक, पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था, मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया था, जिससे आरोपी और एवं उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक भी हो गया था, आरोपी मृतक से इसी अवैध संबंध के कारण बैर रखना था, और कल रात्रि में सही समय देखकर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने उसे बाहर बुलाया और वाहन उपलब्ध ईट और सस्पेंशन पाइप से वार कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए।

प्रमुख आरोपी की पत्नी और पुजारी के बीच प्रेम संबंध था। पति पत्नी और वो के चलते ही प्रमुख आरोपी सुरेश धुरी और उसकी पत्नी के बीच सामाजिक बैठक में तलाक हो गया था। संबंध विच्छेद होने के बाद दोनों एक ही गांव में अलग-अलग रहने लगे थे।पुजारी का सुरेश की पत्नी के घर आना-जाना था। दोनों के बीच मोबाइल से लगातार बातचीत भी होती थी। काल डिटेल ने ही हत्या का राज खोला है। पत्नी से संबंध बनाने से नाराज सुरेश धुरी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुजारी को रास्ते से हटाने की सोची और मौत के घाट उतार दिया।

मोबाइल लोकेशन से मिली सुराग

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश धुरी (38) का मोबाइल ट्रेस किया। शनिवार रात 9:10 बजे उसका लोकेशन घटनास्थल पर ही मिला। रात 11 बजे उसकी अंतिम लोकेशन बोदरी (चकरभाठा) क्षेत्र में पाई गई। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। अंततः देर रात धमतरी पुलिस की मदद से उसे भखारा धमतरी से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।

एसएसपी के सुपरविजन मे पूरी जांच

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा एवं एस डी ओपी कोटा और थाना तखतपुर टीम तथा ACCU की टीम की सक्रियता से 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा कर, सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी अधिकारियों और स्टाफ ने लगातार अपराधियों की पतासाजी की और उनका काम सराहनीय और प्रशंसनीय रहा है ।

गिरफ्तार आरोपी –

मुख्य आरोपी – सुरेश धुरी

आरोपी हेमकुमार धुरी,

आरोपी मुकेश धुरी,

आरोपी धनराज बंदे, इसके अलावा एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Back to top button