रायपुर। पूर्व CM भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दबिश दी है। केंद्र एजेंसी की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया है। टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता भूपेश बघेल के घर पहुंच गए हैं। रायपुर से पूर्व विधायक और संगठन पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भूपेश बघेल के घर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर नारेबाजी की। रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और आरपीएफ के जवानों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी। विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं। भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है। ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।
Read Next
May 20, 2026
रायपुर में 2 करोड़ के जेवर गायब, कर्मचारी पर गबन का आरोप..
May 20, 2026
जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, तीन गंभीर..
May 20, 2026
बिलासपुर में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, युवक की मौत से सनसनी..
May 20, 2026
धमतरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, हेड कांस्टेबल की मौत..
May 19, 2026
गोबरानवापारा महानदी में रेत अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई..2 पोकलेन जब्त-सील,क्षेत्रों में लगातार गश्त..
May 19, 2026
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से बढ़ी आत्मनिर्भरता की उम्मीद..
May 19, 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा..
May 19, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की..
May 19, 2026
दुर्गम जंगलों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 771 ग्रामीणों की हुई जांच..
May 19, 2026
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण, तत्काल काम शुरू करने के दिए निर्देश..
Check Also
Close



