राजनांदगांव। गौरीनगर इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक किशोर की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेल्वे ट्रैक के समीप शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार मृतक किशोर गौरीनगर क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।



