रायगढ़। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास हुई है। देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजना गांव के रहने वाले थे और रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे। हादसा देर रात हुआ, लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली, जब उन्होंने मौके पर शव और घायल युवक को देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Read Next
May 20, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को मिली 16 अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी..
May 20, 2026
संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड..
May 20, 2026
सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान..
May 20, 2026
बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी..
May 20, 2026
महिला से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाला, आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार..
May 20, 2026
शराबी पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार..
May 20, 2026
पति के जाने का गम बना मौत की वजह, पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम..
May 20, 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले..
May 20, 2026
शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी..
May 20, 2026
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, कार से गिरकर 3 साल की बच्ची की मौत..
Check Also
Close



