ज्ञानज्योतिष

8 नवंबर शुक्रवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज सूर्यदेव की कृपा रहेगी। प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज प्रयास फलीभूत होंगे और सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की अच्छी तरह से जांच कर लेना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आज आपको किसी सहकर्मी अथवा मित्र को दिया हुआ वह पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेम बना रहेगा।

वृष राशि- के लिए दिन सुखद होगा। किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आपका कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा, रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। लेकिन कोई अज्ञात भय सता सकता है। संतान के लिए किया गया कोई कार्य पूरा होने से आपका आत्मसम्मान और मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

मिथुन राशि- बुद्धि कौशल से लाभ पाएंगे। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे, अटका काम आपका आज पूरा हो जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों का प्रतिफल आज आपको मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के विवाह के संयोग बनेगे। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि- स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। अगर आप पहले से ही किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो आज परेशानी बढ़ सकती है। आज परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की भी आशंका है इसलिए वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शाम के समय आप डिनर डेट का आनंद ले सकते है। साथ ही आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा। ससुराल पक्ष के संबंधी आज आपके काम आएंगे।

सिंह राशि- आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। बच्चे से संबंधित कोई काम आज आपका पूरा हो सकता है। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी लेकिन जरूरी है कि वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी होगी। आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य में आप आज शामिल होंगे। मनपसंद भोजन का आप आनंद भी लेंगे। नौकरी में आज आपकी जिम्मेदारी बढेगी। आपका सम्मान भी बढ़ेगा।

कन्या राशि- आज आपको अपने व्यवसाय में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। कोई डील जो फंसी हुई थी आज फाइनल हो सकती है। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे और प्रेमी के साथ आज शाम का वक्त बिताएंगे। आय के नए साधन मिलेंगे। यदि ससुराल पक्ष में किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको मिल सकता है, प्रयास करना चाहिए।

तुला राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। सितारे कहते हैं कि, आज आप जो भी काम करेंगे, पूरी मेहनत और लगन से करेंगे इससे आपको लाभ जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, बच्चों के साथ आज आप समय भी बिताएंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में यात्रा का सुखद परिणाम मिलेगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका अपने उच्च अधिकारी या पिता से मेलजोल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको फायदा मिलेगा। आज आपको आर्थिक योजनाओं से भी लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। नौकरीपेशा लोग आज अपनी आय बढ़ाने के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। आपको अपनी माँ के साथ अपनी सेहत के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है। पेट से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

धनु राशि- आज का दिन शुभ लाभदायक है। आज आपको आर्थिक लाभ और उपहार मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर राशि- आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपके तनावपूर्ण चल रहे रिश्ते में आज प्रेम बढ़ेगा। आज बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में आपको खूब सफलता मिलेगी। आज आपको पारिवारिक मामलों के साथ ही अन्य मामलों में भी जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपकी खूब कमाई होगी जिससे मन आपका आनंदित रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सहयोग मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

कुंभ राशि- नौकरी और कामकाज में आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती हैं, इस पर कुछ धन भी खर्च होगा। आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर काम करना होगा, अन्यथा भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि- आपको आज कोई ऐसा सरप्राइज मिल सकता है, जिसे पाकर आप अत्यंत प्रसन्न होंगे। आज आप किसी यात्रा पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भविष्य के लिए किए गए निवेश का भी आज आपको लाभ मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

 

Leave a Reply

Back to top button