नेशनल

कोचिंग सेंटर हादसा: एक्शन मोड में MCD..13 कोचिंग सेंटर सील, छात्रों का प्रदर्शन जारी..

मामले में पुलिस ने रविवार को कोचिंग मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से UPSC की तैयारी करने वाले 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रविवार को कोचिंग मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया है। कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने तत्काल कार्रवाई की है। एमसीडी ने अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। ये सभी सेंटर बेसमेंट में संचालित हो रहे थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन सेंटरों के गेट पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं और उनसे जवाब मांगा गया है।

सील किए गए कोचिंग सेंटर
आईएएस गुरुकुल
चहल अकादमी
प्लूटस अकादमी
साई ट्रेडिंग
आईएएस सेतु
टॉपर्स अकादमी
दैनिक संवाद
सिविल्स डेली आईएएस
करिअर पावर
99 नोट्स
विद्या गुरु
गाइडेंस आईएएस
‘इजी फॉर आईएएस’

हादसे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने एक उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है, जो इस घटना की जांच करेगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने छात्र सुरक्षा के लिए गाइडलाइन्स और मुआवजे की मांग की है। छात्रों ने लगातार दूसरे दिन एमसीडी और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे है।

Leave a Reply

Back to top button